Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:05 am

Monday, August 24, 2026, 12:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवरात्रा पर कन्याओं का किया पूजन और भोजन करवाया

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य पर वात्सल्यपुरम, प्रतापनगर, अम्बेडकर पार्क के सामने कन्यापूजन व आहार देने की व्यवस्था की गई। संस्कार एवं महिला सहभागिता प्रकल्प प्रभारीश्रीमती प्रेरणा मंत्री, श्रीमती शोभा आंचलिया ने बताया कि वात्सल्यपुरम में 26 छात्र छात्राओं को भोजन कराकर बच्चों को हाथ की घड़ी तथा रोजाना काम में आने वाले समान कपड़े सहित भेंट किए गए। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिरला, उपाध्यक्ष किशन दास बिरला, सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा, श्रीमती उमा काबरा, श्रीमती मधु बिरला, श्री राजेंद्र मंत्री उपस्थित रहे। मैनेजर के द्वारा सभी आगंतों का स्वागत करते हुए परिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रोग्राम के सहयोग हेतु तो श्रीमती प्रेरणा मंत्री के द्वारा रुपए 5100, श्रीमती अर्चना बिरला 5100, श्रीमती शोभा आंचलिया रुपए 1500, श्रीमती सरोज सुरेश व्यास 1500 रुपए, श्रीमती उमा काबरा रुपए 1100, श्रीमती मधु किशन दास बिरला रुपए 1000 प्राप्त हुए। इन सब का परिषद की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor