Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:31 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:31 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

एसआई भर्ती को यथावत रखने की मांग को लेकर सर्व समाज की बैठक आयोजित

सर्व समाज संघर्ष समिति द्वारा 7 सितम्बर को जिला कलेक्टर के सामने दिया जायेगा धरना, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को दिया ज्ञापन

शिव वर्मा. जोधपुर 

एसआई भर्ती 2021 को यथावत रखनें की मांग को लेकर सर्व समाज का प्रतिनिधि मण्डल मारवाड राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से अजीत भवन में मिला। उनसे इस भर्ती को यथावत रखने की मांग की।

सर्व समाज संघर्ष समिति संयोजक हनुमानसिंह खांगटा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नें गम्भीरता के साथ इस सम्बंध में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर 2021 में चयनित पुरूष एवं महिलाओं से भी उन्होंने सीधी बात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्पष्ट कहा कि गुनहगार बचे नहीं और बेगुनाह फंसे नहीं। इस अवसर पर महाराज सूर्यवीरसिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान मारवाड़ राजपूत सभा महासचिव केवी सिंह चांदरख, हनंवत राजपूत हॉस्टल सचिव राजेन्द्रसिंह लीलिया, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भोपालसिंह बडला. महाराज सूर्यवीरसिंह के ओएसडी यशपालसिंह शेखावत, गोपालसिंह होलपुर, जालमसिंह, सुरेन्द्रसिंह केतु, नवलसिंह सहित 2021 भर्ती के चयनित मागूसिंह भाटी, लक्ष्मणसिंह भाटी, राजेन्द्रसिंह, सुदरी सहित विभिन्न समाजों के चयनित पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। 07 सितम्बर को जिला कलेक्टर के सामने दिया जायेगा धरना

बुधवार को मारवाड़ राजपू सभा भवन में एसआई भर्ती सर्व समाज संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें एसआई भर्ती 2021 को यथावत रखनें की माँग की गई। इस अवसर पर कहा कि एसआई भर्ती 2021 में सफल युवाओं को जिन्होंने किसी प्रकार से गलत तरीके नहीं अपनाये और ईमानदारी से परीक्षा उत्तीर्ण की। ऐसी परीक्षा को रद्द करना इन सैंकड़ों के साथ घोर अन्याय है। इस अवसर पर कहा कि दोषियों को किसी भी तरह की सजा मिले, लेकिन सफल निर्दोष युवाओं के साथ न्याय होना चाहिए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार 07 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सर्व समाज संघर्ष समिति द्वारा धरना दिया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी सफल अभ्यर्थी है उनसे सम्पर्क किया जायेगा एवं उनके परिवार जनों व उनके समाज के लोगों से सम्पर्क किया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी इस धरनें में रहे। बैठक में सर्व समाज संघर्ष समिति के संयोजक हनुमानसिंह खांगटा, पूर्व सांसद डॉ नारायणसिंह माणकलाव, महाराजा गजसिंह छात्रावास ओसियां अध्यक्ष गोपालसिंह भलासरिया, मारवाड़ राजपूत सभा उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया बिशनसिंह सोढा, श्री हनवत एज्युकेशन सोसायटी के सचिव राजेन्द्रसिंह लीलिया, जिला कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शम्भुसिंह मेड़तिया, ब्राहम्ण समाज के कमल जोशी, जुगल सारस्वत, राजपुरोहित समाज के सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुशालसिह राजपुरोहित, रामदेव जलवानिया, तुलसीराम मेघवाल, धनपत गुर्जर, चेतनराम देवासी, हनुमान देवासी, इन्द्रसिंह वरना, राजबहादूरसिंह सिलारी, राजेन्द्रसिह नरूका, राजेन्द्रसिंह राठौड, हितेन्द्रसिंह जोधा, सुखपालसिंह राठौड, छैलूसिह राठौड़, दिनेशसिंह, संग्रामसिंह झीतडा सहित विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित थे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor