Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:38 am

Thursday, July 9, 2026, 8:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सरस्वती नगर, सेक्टर ‘डी’ स्थित सुभाष पार्क में “एक शाम गणपति के नाम” भजन संध्या में भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

बासनी क्षेत्र के सरस्वती नगर, सेक्टर ‘डी’ स्थित सुभाष पार्क में सरस्वती नगर सेक्टर ‘डी’ विकास समिति और महिला मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे गणपति महोत्सव के तहत देवउठनी एकादशी, बुधवार को “एक शाम गणपति के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ। सेवक डालूराम गौड द्वारा संध्या आरती के पश्चात भजन संध्या के प्रारंभ में संजय अस्थाना और अजय अस्थाना परिवार की ओर से भजन गायकों व संगीतकारों का सम्मान किया गया। भजन संध्या में पंकज बिंदास एंड पार्टी सहित आमंत्रित मेहमान कलाकार चंद्रसिंहमामा और नीलमसिंह ने भगवान गणपति एवं देवी-देवताओं के भजनों की संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। इस दौरान क्षेत्र की पार्षद मीनाक्षी कोठारी सहित अनेक गणमान्य लोग, क्षेत्रवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप खावा, महामंत्री जगदीश नाहटा, सचिव अजय अस्थाना, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश लश्करी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल भाटी, आजीवन सदस्य आर.सी. पटेल, एडवोकेट मगनलाल बिस्सा, कंवरलाल राठी, डॉ जीवनराम बिश्नोई, हरिओम सिंह चौहान, संजय अस्थाना, रविन्द्र सांखला, मनीष जैन, पाबुराम सियाग, डालूराम गौड़, मगराज जैन, हीरालाल राजपुरोहित, भंवरलाल जाणी, मोहनलाल कालिया सहित महिला मंडल ने आयोजन की व्यवस्था में सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor