Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साई शेरगढ़ की बालिका टीम ने रग्बी फुटबॉल में रचा इतिहास

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

साई शेरगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की 19 वर्षीय बालिकाओं की रग्बी फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबू गुलाराम चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रतकुड़िया (भोपालगढ़) में खेले गए मुकाबले में मेज़बान टीम को 15-5 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस विजयी टीम में प्रियंका कंवर, मस्ताना कंवर, लक्ष्मी कंवर, पूरन कंवर, भगवती कंवर, पूजा कंवर, पिंकी, प्रकाश कंवर, रवीना कंवर, बाबू देवी, पूनम देवी और लिच्छू कंवर शामिल रही।

टीम को फिजिकल एजुकेशन व्याख्याता मदन सिंह राठौड़ ने प्रशिक्षित किया। वहीं भंवरलाल, कंवरी लाल और सोनू ने दल प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट मार्गदर्शन दिया। विद्यालय लौटने पर विद्यालय परिवार ने बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य शिव दत्त चारण ने कहा —“यह जीत हमारी बालिकाओं की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। हमें विश्वास है कि राज्य स्तर पर भी हमारी टीम जोधपुर जिले का नाम रोशन करेगी।” अब यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor