Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

युवा चेतना का दीप : विवेकानंद की वाणी और भारत की अमर गाथा पर व्याख्यानमाला कल

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “युवा चेतना का दीप : विवेकानंद की वाणी और भारत की अमर गाथा” शीर्षक से एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में 11 सितंबर को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. के. एल. राजपुरोहित स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और युवाओं को दी गई दिशा पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। विशिष्ट वक्ता प्रो. मीना बरडिया विवेकानंद के विचारों को वर्तमान भारत की सामाजिक और शैक्षिक चुनौतियों से जोड़ते हुए युवा विवेकानंद की शिक्षाओं को आत्मसात कर भारत पुनः विश्वगुरु बनाने को लेकर विचार व्यक्त करेंगी।कार्यक्रम का संचालन और समन्वय डॉ. ओ. पी. टाक करेंगे।

12 सितंबर को कार्यक्रम : पुस्तक चर्चा और भाव चिंतन का आयोजन

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में 12 सितंबर को शाम 4 बजे पुस्तक चर्चा एवं भाव चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। “भारत गाथा” पुस्तक पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसे प्रख्यात लेखिका प्रो. सरोज कौशल ने लिखा है। इस अवसर पर पुस्तक की गहन समीक्षा, विचार-विमर्श और भाव चिंतन किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor