शिव वर्मा. जोधपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा दिनांक 21 सितम्बर 2025 को जोधपुर में “मोदी युवा मैराथन” का आयोजन जोधपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व मे किया जाएगा।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नरपत दान चारण ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस भव्य आयोजन में पांच हज़ार से अधिक युवा, विद्यार्थी, महिला व खेल प्रेमी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह मैराथन युवाओं में राष्ट्र निर्माण, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते हुए बताया कि यह मेराथन 5 किलोमीटर करीब रहेगी जो शहीद स्मारक से आरंभ होकर जलजोग, गाँधी मैदान होते हुए जालोरी गेट पर समापन होगा जिसमे राज्य सरकार से मंत्री, विधायक, सांसद, व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी साथ मे दोड़ेंगे। प्रेस वार्ता मे जिला महामंत्री संजय पंवार, राजवीर बांता, शुभम हंस मौजूद रहे।





