Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:11 pm

Thursday, July 9, 2026, 9:11 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सार समाचार

एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 10 दिन में 143 करोड़ रुपए से ज्यादा का सीजर कर बनाया नया रिकॉर्ड
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव – 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 दिन के भीतर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है, जबकि 2018 के विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 लाख 95 हजार 978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत) 26 करोड़ 27 लाख रू कैश,  ड्रग्स लगभग 38.94 करोड़ रूपए,  और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 15.72 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, जबकि फ्रीबीज 46.24 करोड़ रूपए की कीमत की जब्त की गयी है।
श्री गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख के सीजर के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रूपए चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है। अलवर 8.31 करोड़, जोधपुर 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर 7.17 करोड़, सीकर 6.63 करोड़, चित्तौड़गढ़ 6.53 करोड़ और पाली ने अब तक 5.26 करोड़ रुपए का सीजर किया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पात्र वंचित मतदाता 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम VHA app के माध्यम से check कर सकता हैं ( एपिक नंबर भर कर ) निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 ( First time voters ) अथवा फॉर्म 8 (Shifting ) के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor