Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विद्यार्थियों को हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया

हिंदी पखवाड़ा के तहत हो रहे अनेक आयोजन 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

लक्की इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में कला संकाय द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आशा पाराशर, रेनूका श्रीवास्तव और ऋचा अग्रवाल जैसे जाने माने साहित्यकारों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्त्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा बदलते समय में उसके वैश्विक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पूजा अग्रवाल ने किया। विभागाध्यक्ष रौनक शर्मा ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। विभाग की ओर से अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन नीतू पारीक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक व्याख्याता जितेंद्र पंवार, हर्षिता वैष्णव और राखी मीणा उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor