Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

चाबा विद्यालय में कृष्णभोज का आयोजन

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

शेरगढ़ ब्लॉक के शहीद दमाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाबा के वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार के द्वारा उनके बिटिया होने के उपलक्ष में समाज बेटियों को भी बेटों के समान ही माने। इसके लिए शहीद दमाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाबा शेरगढ़ में कृष्णभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य घेवरराम एवं व्याख्याता हिम्मत सिंह ने बेटियों को लक्ष्मीजी का स्वरूप बताया । इस अवसर पर व्याख्याता मनोहर लाल, अमृत लाल, वरिष्ठ अध्यापक खींया राम, संजय जांगिड़, अध्यापक जितेंद्र सिंह कच्छवाहा, अनिता वर्मा, महाराज सिंह मीणा, शारिरिक शिक्षक गोविंद सहाय मीणा, वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र यादव, कनिष्ठ लिपिक बबलू मीणा, विद्यालय सहायक अर्जुन सिंह राठौड़,खेंगार सिंह राठौड़ और पप्पा राम आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor