Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुण्यार्थम्…500 कन्याओं का पूजन 27, 28, 29 और 30 सितंबर को, शारदीय नवरात्रि की तैयारियां शुरू

श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित सेवा बस्तियों में चल रहे संस्कार केंद्रों की कन्याओं का होगा पूजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

पुण्यार्थम‌्…के तहत  श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित सेवा बस्ती में चल रहे संस्कार केंद्रों की कन्याओं का शारदीय नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम होगा। सेवा बस्ती की 500 कन्याओं का पूजन चार अलग-अलग स्थानों व तिथियों में होगा। समिति के बाली सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि देवीस्वरूपा कन्याओं का पूजन नवरात्रि पर करने की परंपरा रही है। इस बार भी परंपरा का पालन किया जाएगा।

इस प्रकार होगा कन्या पूजन कार्यक्रम :

(1) 27 सितंबर : सूरसागर भाग की 251 कन्याओं का पूजन सुबह 10:00 बजे से भारत समन्वय धाम कमला नेहरू नगर में होगा।
(2) 28 सितंबर : बासनी भाग की 151 कन्याओं का पूजन शाम 4:30 से जोधपुर पब्लिक स्कूल सांगरिया में होगा।
(3) 29 सितंबर : बनाड़ भाग की 51 कन्याओं का पूजन शाम 4:30 बजे से सांसी बस्ती गुजरावास में होगा।
(4) 30 सितंबर : रातानाडा भाग की 51 कन्याओं का पूजन शाम 4:30 से गणेशपुरा रातानाडा में होगा। अधिक जानकारी के लिए श्री माधव सेवा समिति से 9784010900 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor