Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कनौजिया समाज विकास समिति द्वारा दस दिवसीय भव्य नवरात्रि महोत्सव 22 सितंबर से

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

कनौजिया समाज विकास समिति जोधपुर द्वारा रेजीडेंसी रोड, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्री चामुंडा माता मंदिर में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दस दिवसीय भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के सचिव दुलीचंद कनौजिया ने बताया कि 22 सितंबर, सोमवार को समिति अध्यक्ष दीपक कनौजिया सहित समिति के राजेन्द्र कनोजिया, सुरज नारायण कनौजिया, आशीष कनौजिया, रोशन कनौजिया, सन्नी कनौजिया व महिला मंडल की मेजबानी में सुबह 11 बजे घट स्थापना के साथ 22 से 30 सितंबर तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तक मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा कीर्तन तथा 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शाम 7 से रात 10 बजे तक मंदिर परिसर में सिर्फ महिलाओं द्वारा गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 30 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से अष्टमी होम और शाम 7.30 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, 1 अक्टूबर, बुधवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक समिति अध्यक्ष दीपक कनौजिया द्वारा भण्डारे का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor