शिव वर्मा. जोधपुर
कार्तिक मास के अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। यह सिलसिला देव दिवाली यानी कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। इसी कड़ी में अजनेश्वर आश्रम में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर में आकर्षक फूलमंडली की गई। दीपमालिका सजाई गई और इसके बाद नानाविध तरह के पकवानों का ठाकुरजी को भोग लगाया गया। शाम को आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।




