Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गौवंश को लंपी महामारी से बचाने के लिए 5 हजार आयुर्वेदिक लड्‌डू निशुल्क बांटे जा रहे

रातानाडा श्री कृष्ण मंदिर में तैयार किए गोपाल भोग लड्डू के पांच हजार पैकेट, गौशालाओं और गौपालकों को निशुल्क बांटे जाएंगे।

पंकज जांगिड़. जोधपुर

गौवंश को लंपी महामारी से बचाव हेतु रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मन्दिर के पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने हल्दी, अजवाइन, कालीमिर्च, तुलसी, गिलोय पावडर, गुड़, मेथी, वायविडग, शामुल ववाथ, अश्वगंधा इत्यादि जड़ी बूटियों के मिश्रण का पाउडर बना कर गोपाल भोग लड्डू के 5000 पैकेट तैयार किए।

गोस्वामी ने बताया कि दस दिन पहले 1500 पैकेट बना कर अलग अलग गोशालाओं और गोपालको के घर घर तथा जोधपुर ही नहीं आसपास के गांवों में भी निःशुल्क पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। गौमाता में इम्यूनिटी प्रतिरक्षा के लिए इन जड़ी बूटियों से तैयार गोपाल भोग लड्डू बेहद ही कारगर है और बीस हजार लड्डू तैयार कर भेजने का लक्ष्य है। इस पुनीत कार्य में मंदिर ट्रस्ट और महिला मंडली अपनी विशेष सहभागिता निभा रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor