Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:48 am

Sunday, August 23, 2026, 8:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

चामुंडा माता मंदिर में कनौजिया समाज विकास समिति द्वारा दस दिवसीय भव्य नवरात्रि महोत्सव के तहत हो रहा भजन कीर्तन व गरबा रास

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

कनौजिया समाज विकास समिति जोधपुर द्वारा रेजिडेंसी रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित चामुंडा माता मंदिर मे आसोज सुदी प्रतिपदा से 1 अक्टूबर तक दस दिवसीय भव्य नवरात्रि महोत्सव के तहत भजन कीर्तन और गरबा रास का आयोजन हो रहा है।

समिति के सचिव दुलीचंद कनौजिया ने बताया कि समिति अध्यक्ष दीपक कनौजिया सहित समिति के राजेन्द्र कनोजिया, सूरज नारायण कनौजिया, आशीष कनौजिया, रोशन कनौजिया, सन्नी कनौजिया, पोरस कनौजिया, प्रेम, संजय, नरेश, भागचंद, गणेश, विनय, आयुष, मेहुल सहित अनेक श्रद्धालुओं की मेजबानी में शोभा कनौजिया, सपना कनौजिया, उमा कनौजिया, संतोष कनौजिया, लीला कनौजिया, बिना कनौजिया व महिलाओं द्वारा दोपहर 2 से 5 बजे तक भजन कीर्तन और शाम को 7 से 10 बजे तक गरबा रास का आनंद उमंग के साथ आयोजन हो रहा है। 30 सितंबर तक दोपहर मे मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन तथा 1 अक्टूबर तक शाम को सिर्फ महिलाओं द्वारा गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा! 30 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से अष्टमी होम और शाम 7.30 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, 1 अक्टूबर, बुधवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक समिति अध्यक्ष दीपक कनौजिया द्वारा भण्डारे का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor