पंकज जांगिड़. जोधपुर
शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में सत्संग भवन मौहल्ला विकास समिति की ओर से सरदारपुरा 7वीं ‘सी’ रोड स्थित सत्संग भवन परिसर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे नवरात्रि महोत्सव के तहत शुक्रवार को माताजी की संध्या आरती के पश्चात समिति के संरक्षक कमल कपूर, अध्यक्ष अशोक प्रजापत, सचिव डेनु रुपानी सहित अनेक श्रद्धालुओं की मेजबानी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें पंडित विपुल श्रीमाली, पंकज जांगिड़ और युवराज सांखला द्वारा संगीतमय पाठ का वाचन किया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि 28 सितंबर, रविवार को शाम 8 बजे से कमल-बीना कपूर परिवार की ओर से माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन होगा।










