Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 6:51 am

Friday, May 1, 2026, 6:51 am

LATEST NEWS
Lifestyle

करवा चौथ का पर्व मनाया…मनोरंजक गेम्स खेले, महिलाओं को उपहार दिए

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से हुआ आयोजन 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ग्रुप द्वारा महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस मौके पर गेम्स खिलाए गए और महिलाओं को उपहार दिए गए। साथ ही अल्पाहार करवाया गया। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पचास से ज्यादा उपहार दिए गए और अस्सी महिलाएं उपस्थित थीं। सभी के चेहरे पर खुशी देखने लायक थीं।

इस मौके पर निरूपा पटवा की टीम के प्रमुख सहयोगी सचिव तारा सोलंकी आदि लगभग अस्सी महिलाए उपस्थित रहे। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन में ग्रुप की समस्त महिला सदस्यों ने जो कि अलग अलग क्षेत्र से हैं इन महिला सदस्यों द्वारा अपनी शादी की सालगिरह, परिवारजन की पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के उपलक्ष में वर्षपर्यंत सेवा कार्य किया जाता है। महिलाएं हाथखर्ची और सेविंग से इन कार्योंं को पूरा करती है प्रति वर्ष लगभग बीस लाख से ज़्यादा ख़र्च किया जाता है। महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस, रोजगार आदि के लिए भी कार्य किया जाता है।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप ने रक्तदान, बालगृह में मंदबुद्धि और छोटे बच्चों के मनोरंजन लिए TV लगवाया। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अस्पताल में व्हीलचेयर भेट की। दिव्यांग असहाय व्यक्तियों के लिए कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर और कैलिबर लगवाए गए। विकलांग भैया की व्हीलचेयर, बैसाखी, भोजन, आवास व जरूरत की सामग्री शिक्षा में सहयोग में कंप्यूटर आदि भेंट किया गया। जीव दया की गई। बालशोभा गृह में सौ अनाथ बच्चों के लिए खाने पीने की सामग्री भेंट की गई। गोशालाओं में चारा वितरण किया गया। इस प्रकार सेवा की मिसाल क़ायम की जाती है।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि सेवा सप्ताह  के अलावा भी ग्रुप साल में लगभग तीन सौ गतिविधियां करता है। पिछले चार सालों से ही यह ग्रुप निरंतर कार्य कर रहा है और सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor