Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:27 pm

Thursday, July 9, 2026, 6:27 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विधानसभा चुनाव : जोधपुर शहर में दोपहर 3 बजे तक 49.34% और सरदारपुरा में 50.74% मतदान

शिव वर्मा/सुनील वर्मा. जोधपुर

लोकतंत्र के सबसे बड़े मेले में शनिवार को मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। युवा और बड़ों में उत्साह देखा गया। कोई व्हीलचेयर पर आया तो किसी को लोग गोदी में लेकर आए। सुबह से ही बूथों पर लाइनें लगी रही। लोगों ने अपनी बारी का इंतजार किया। महिलाओं में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह रहा। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जोधपुर शहर में 49.34 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक शेरगढ़ में 57.87 प्रतिशत और सबसे कम भोपालगढ़ में 48.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने सपरिवार मतदान किया। वहीं पूर्व नरेश गजसिंह ने हेमलता राजे के साथ रातानाडा सीनियर सैकंडरी स्कूल पुलिस लाइन में मतदान किया। मतदान के प्रति हर ओर उल्लास देखा गया। लोग सज संवरकर आए और मतदान में हिस्सा लिया। किसी ने रंग-बिरंगी टोपी लगा रखी थी तो कोई दुल्हन के रूप में आई। मतदान के सबसे बड़े मेले में रोचक अंदाज में लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के बाद अंगुली पर स्याही लगे फोटो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। दोपहर 3 बजे तक मतदान में शांति रही। कहीं कहीं लोगों में बहस जरूर हुई, मगर खास दिक्कत नहीं आई। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बारी का इंतजार किया। अधिकारी चुनाव बूथों पर राउंड लगाते रहे। पुलिस जाब्ता भी पूरी तरह तैनात रहा।

मतदान प्रतिशत (विधानसभा क्षेत्रवार) जिला – जोधपुर

जोधपुर शहर – 49.34%
सरदारपुरा – 50.74%
लूणी – 52.55%
बिलाड़ा – 51.14%
सूरसागर – 51.73%
ओसियां – 54.89%
लोहावट – 55.91%
शेरगढ़ – 57.87%
भोपालगढ़ – 48.79%
फलोदी – 50.74%

(यह सूचना प्रातः 7 बजे से लेकर 3 बजे तक की है। )

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor