समाज के विकास हेतु भूमि ख़रीद में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
राखी पुरोहित. जोधपुर
सैफी समाज जोधपु (राजस्थान) द्वारा समाज की उभरती प्रतिभाओं के सम्मान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह सिंधु महल सेक्टर-9, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के सभी विद्यार्थियों, प्रतिभाशाली युवाओं एवं विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
समाज के विकास हेतु भूमि ख़रीद में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैफी समाज के प्रत्येक सदस्य ने अपनी मेहनत, सेवा और आर्थिक योगदान से समाज के उत्थान में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष और सिंधी समाज के मौजिज व्यक्ति राजेश भैरवानी, सलीम चौहान, जावेद बेलिम एवं एडवोकेट शाकिर अली ने समाज के विद्यार्थियों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया।
समारोह में समाज की मुख्य कमेटी, कंट्रोलर अल्लाह बक्श सैफी, एजुकेशन कमेटी, सलाहकार कमेटी, महिला विंग तथा सभी ज़ोन अध्यक्षों की उपस्थिति रही। सभी ने इस कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और सैफी समाज के होनहार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सिंधु महल पैलेस के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को, समाज को उनका स्थान उपलब्ध कराने और आयोजन को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।











