Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लवकुश के बाऊजी का जन्मदिन बना प्रेरक…अनाथ बच्चों के लिए दूध जुटाने 128 माताएं आगे आईं, 100 ने दुग्धदान किया

समाजसेवी भगवान सिंह परिहार के जन्मदिन पर बालेसर गांव में लगाया कैंप, लव-कुश मदर दुग्ध बैंक की चार साल पहले स्थापना हुई थी, कुल 5 लीटर दुग्ध एकत्रित किया गया। 

दिलीप कुमार पुरोहित. शिव वर्मा. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

समाजसेवी भगवान सिंह परिहार (बाऊजी) के जन्म दिन पर बालेसर गांव में मां का दुग्धदान कैंप लगाया गया। इसमें 128 माताओं ने भाग लिया और 100 से अधिक माताओं का दुग्ध एकत्रित किया गया। कुल 5 लीटर दूध एकत्रित किया गया।

लव-कुश मदर दुग्ध बैंक की स्थापना चार साल पहले की गई थी। माताओं द्वारा दान किया गया दुग्ध इस बैंक में रखा जाता है और निराश्रित, अनाथ, कम वजन वाले और अपरिपक्व शिशुओं को पिलाया जाता है ताकि उनका स्वास्थ्य और पोषण सही हो सकें। कैंप में जैनराज सांखला, सुमन, शोभा, चेतन, सुरेंद्र, सुधा, अनिता चौहान और विनीता लखानी का सहयोग रहा। संस्था प्रभारी राजेंद्र परिहार ने मां के दुग्ध का महत्व व शिशुओं के लिए मां का दूध क्यों जरूरी है, इससे अवगत करवाया। साथ ही दुग्धदान करने वाली माताओं का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor