Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पत्रकार का दावा सरकारी भवन में बिना लाइसेंस के पटाखे पड़े हैं? सहकारी बाजार के जनरल मैनेजर की कैमरे के सामने बोलती बंद

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

सहकारी बाजार के सरकारी भवन में बिना लाइसेंस पटाखे आने के एक पत्रकार के सवाल के जवाब में जनरल मैनेजर की कैमरे के सामने बोलती बंद हो गई। राजस्थान आज तक के प्रधान संपादक विजय कल्ला ने जब जनरल मैनेजर से कैमरे के सामने पूछा कि आपके यहां पर पटाखे बिना लाइसेंस के पड़े हैं तो वे जवाब नहीं दे पाए। इस संबंध में विजय कल्ला के सहकारी बाजार के मैनेजर के साथ दो वीडियो सामने आए हैं।

कल्ला ने कहा कि आपका आदमी लाइसेंस के लिए घूम रहा है। तो इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी भवन में बिना लाइसेंस के पटाखे कैसे रख सकते हैं? उनके पास जवाब नहीं था। उन्होंने टालने की कोशिश की। सहकारी बाजार के मुख्य गेट के बिल्कुल सामने जब घुसते ही जो कनात से एक लंबा पंडाल ढंका हुआ है। उसको खुलवा कर देख लें सारे पंडाल खुले हैं बस उसी को पैक किया हुआ है। बिना लाइसेंस के बड़ी मात्रा में पटाखे कोई नहीं रख सकता और सरकारी परिसर में तो बिल्कुल भी नहीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor