Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:58 am

Sunday, August 23, 2026, 9:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुगन कवंर की पुण्यतिथि पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु हुए भाव विभोर

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

सुगन कंवर की पुण्य स्मृति में सोमवार को एयरफोर्स रोड मारवाड़ चामी पोलो मैदान के सामने स्थित मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित हुई। इंन्दिरा कंवर राणावत ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर व प्रतिमाओं को आकर्षक फूलमंडली व रोशनी से सजाया गया। शाम को मंदिर सेवक गोविंद सोलंकी द्वारा संध्या आरती के बाद भजन संध्या हुई। जिसमें भजन गायक पंकज जांगिड, रामदेव गौड सहित अनेक कलाकारों ने गणपति वंदना, गुरु महिमा, भगवान शंकर -श्रीराम-श्रीकृष्ण सहित देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। आरती के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। व्यवस्थापक जीवण सिंह राठौड़, भंवर सिंह उज्जवलियां, जितेन्द्र गौड़ सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सेवाएं दीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor