Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन जोधपुर द्वारा दिवाली की पूर्व संध्या पर 500 वस्त्र वितरित किए

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

दिवाली की पूर्व संध्या पर उत्थान ग्रुप फाउंडेशन, जोधपुर द्वारा मानवता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए शहर की विभिन्न बस्तियों में लगभग 500 से अधिक महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए गए।

इस सेवा कार्यक्रम में फाउंडेशन के समन्वयक ललित शिवनानी, राजपाल सिंह, सौरभ करवा, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, कमल शर्मा , दीवान , शौर्य व रिषभ गहलोत ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
महिला विंग की ओर से ख़ुशी आसेरी , चुमकी बर्मन, चेल्सी सिंह, अनीता दाधीच , निशा शर्मा, कुसुमलता गहलोत, पूनम राठौर एवं उन्मा का विशेष सहयोग रहा।

स्थानीय बस्तियों में समन्वयक के रूप में हेम जी, हीरों, तथा उनकी टीम ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
बस्ती की और से महिला सदस्यों की ओर से मीरा एवं उनकी टीम ने भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन का यह प्रयास “सबकी सेवा, सबका उत्थान” के मूलमंत्र पर आधारित है।

संस्था का मानना है कि समाज में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक *जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची दिवाली का उत्सव है। फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार के मानवीय कार्य लगातार किए जाते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और सेवा भावना को बल मिलता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor