Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:43 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:43 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रेलवे आरक्षण कार्यालय आज एक पारी में ही खुलेंगे

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण कार्यालय 21 अक्टूबर मंगलवार को दीपावली के दिन केवल एक पारी में ही संचालित होंगे।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार दीपावली के मद्देनजर 21 अक्टूबर को जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर पहली पारी में सुबह 8 से 2 बजे तक ही टिकट बुकिंग व अन्य आरक्षण संबंधी कार्य होंगे। इस दौरान आरक्षण चार्ट करने व करंट बुकिंग संबधी कार्य सामान्य कार्य दिवस की भांति यथावत होंगे।

यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए प्रभावी रहेगी जिसे देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने टिकट आरक्षण से संबंधित कार्य निर्धारित समयावधि में ही पूरे कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान अनारक्षित टिकटों की बिक्री पर इसका कोई असर नही होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor