Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का तनोट माता मंदिर का दौरा : सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की

रक्षा मंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी उपस्थित रहे।

शिव वर्मा. जयपुर 

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार को विश्व विख्यात तनोट राय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी उपस्थित रहे।

रक्षामंत्री का मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा एवं सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने स्वागत किया।

सिंह ने तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया एवं मंशा माता मंदिर के समीप स्थित खेजड़ी वृक्ष पर मनोकामना पूर्ति के लिए रुमाल बांधा। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से मंदिर परिसर पर गिराए गए वे बम भी देखे, जिनमें से एक भी नहीं फटा था। साथ ही, उन्होंने कहा कि तनोट माता के दर्शन कर मैं स्वयं को गौरवान्वित एवं कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। यह स्थान भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस एवं श्रद्धा का प्रतीक है।

रक्षामंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के शौर्य, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor