Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का उपयोग केवल क्रिकेट के लिए किया जाए : एडवोकेट विजय शर्मा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

समाजसेवी और एडवोकेट विजय शर्मा ने बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का उपयोग केवल क्रिकेट की गतिविधियों के लिए करने की मांग की है। एडवोकेट शर्मा ने विज्ञप्ति और वीडियो जारी करते हुए कहा कि जोधपुर के अंतरराष्ट्रीय बरकततुल्ला खान स्टेडियम के मैदान में  तीन साल पूर्व आरसीए व जेडीए के देखरेख सहयोग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर का मैदान तैयार करवाया गया। मैच हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुूरे नॉर्म्स के अनुसार तैयार कराकर क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों ने यहां इस मैदान पर लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां सभी खिलाडियों ने इस मैदान की जोरदार तारीफ की थी।

शर्मा ने कहा कि साल भर पहले क्रिकेट मैच के दौरान मैदान का भारी लाखों रुपए का हाई मास्ट लाइट बिजली विभाग का बकाया बिल का भुगतान बाकी हो जाने से आरसीए व जेडीए समय पर बिल नही जमा कराया। जिससे पूरा बिजली कनेक्शन भी बिजली विभाग ने काट दिया था। बाद में इस मैदान पर 15 अगस्त 2025 को यहां मुख्यमंत्री के सान्निध्य में राज्य स्तरीय राजकीय कार्यक्रम पूरे मैदान के बीच में आयोजित होने पर बिजली का भुगतान के बाद आंशिक अस्थायी कनेक्शन से जोधपुर में यहां कार्यक्रम हुआ था।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मैदान पर इसके बाद राज्य सरकार, आरसीए, डीसीए, खेल मंत्री, जिलाधिकारी ने इस स्टेडियम में कोई भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच यहां आयोजित नही कराया है। इस मैदान पर 24.10.2025 को बरकततुल्ला खां क्रिकेट मैदान मे सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम पुलिस के नाम का आयोजकों ने पूरे क्रिकेट पिच को ढंककर उस पर पहलवानों से कुश्ती का मैच कराया व बीच ग्राउंड मे बड़ा स्टेज- लाइट साउंड- फूड पानी स्टाल्स लगाकर आयोजित किया गया जो इस क्रिकेट मैदान पर करना बिल्कुल भी न्यायोचित प्रतीत नही होता है। इस मैदान के बीच में कार्यक्रम होने से व ग्राउंड में अंदर फूड स्टॉल लगाने से पूरे मैदान के भीतर प्लास्टिक- कागज की बोतलें कप प्लेट चम्मच, कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम जूठन फूड आइटम की खाली शीशियां, डब्बे व कचरा बिखरा रहा। एडवोकेट शर्मा ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, आरसीए, जेडीए, संभागीय आयुक्त और  जिलाधिकारी से मांग की है कि बरकततुल्लाह खान स्टेडियम के मैदान के भीतर की जगह व स्टेडियम के अंदर के बैठने के स्टैंड्स को सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को प्रोत्साहन मिलने के उद्देश से जिला राज्य देश व अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच हेतु आबंटन कर आवश्यक स्वीकृति करें व इस मैदान के भीतर को सिर्फ क्रिकेट खेल का हिस्सा ही बना रहने दें। इस बीच मैदान को अन्य गतिविधियों वच कार्यक्रम हेतु बिल्कुल भी स्वीकृति प्रदान नही करना चाहिए ताकि इस मैदान में बना हुआ क्रिकेट का सही पिच व अच्छी घास खराब नही हो पाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor