पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा पुरानी लोको स्थित श्री हनुमान मंदिर में मंदिर प्रबंधन समिति एवं भक्तों की ओर से मंदिर पुजारी पंडित ओम महाराज व पंडित विपुल महाराज के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। समिति सदस्यों व भक्तों द्वारा छप्पन भोग व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की झांकी सजाई गई। भगवान को भोग लगाकर संध्या आरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए





