Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:13 am

Thursday, July 9, 2026, 6:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नगेन्द्र किराडू के चर्चित उपन्यास ‘कबीरा सोई पीर है’ पर पुस्तकालोचन 9 नवम्बर को

प्रज्ञालय के नवाचारों में पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित होगा यह आयोजन
राखी पुरोहित. बीकानेर
प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की शृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की पांचवीं कड़ी 9 नवम्बर, 2025 को आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जो प्रदेश में अपने आप में अनूठा है जिसकी आज जरूरत है।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 9 नवम्बर, 2025 वार रविवार को सांय 5ः15 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा।
रंगा ने आगे बताया कि इस महत्वपूर्ण पुस्तकालोचन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार-नाटककार कवि कमल रंगा करेंगे।
संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि इस माह की पांचवी कड़ी हिन्दी, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार नगेन्द्र किराडू के चर्चित राजस्थानी उपन्यास ‘कबीरा सोई पीर है’ पर केन्द्रित होगी। रंगा ने बताया कि नगेंद्र किराडू की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं वे चर्चित भी रही हैं। साथ ही आपके द्वारा अनेक पुस्तकों का कुशल संपादन भी किया गया है। नगेन्द्र किराडू को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। आप विशेष तौर से साहित्य की सभी विधाओं में निरन्तर सृजनशील है।
 पुस्तकालोचन’ आयोजन के मुख्य वक्ता वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं आलोचक अशोक व्यास होंगे। जो कि आलोचकीय दृष्टि से अपनी बात रखेंगे। साथ ही दो संवादी क्रमशः वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार आत्माराम भाटी होंगे। जो कि पुस्तकालोचन में चयनित पुस्तक पर अपनी संक्षिप्त समीक्षात्मक टिप्पणी रखेंगे।
पुस्तकालोचन कार्यक्रम के नवाचार में नगर के हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी की गत वर्षो की प्रकाशित पुस्तकों पर आलोचनात्मक-समीक्षात्मक चर्चा का कार्यक्रम आयोजित होता है। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष युवा कवि गंगाबिशन बिश्नोई होंगे एवं संचालन युवा कवि गिरिराज पारीक करेंगे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor