जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी अहा है या आह है
जिन्दगी की क्या परिभाषा है
जिन्दगी एक आशा है या
जिन्दगी जीने की अभिलाषा है
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी कराह है या
जिन्दगी वाह है
जिंदगी क्या है?
जिन्दगी निराशा है या
जिन्दगी उत्साह है
जिन्दगी क्या है
जिन्दगी अहा है या
जिन्दगी आह है
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी कारण-ए-गुनाह है
या ज़िन्दगी निवारण-ए-गुनाह है ज़िन्दगी क्या है?
(अर्थात जिंदगीसे गुनाह होते है या पूर्व के गुनाहो को भुगतने के लिए जिंदगी मिली है?)
जिन्दगी अहा है या
जिन्दगी आह है
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी निरंतर चलता समय है
या जिन्दगी नियत मिले समय में सद्कर्मों का विलय है?
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी अहा है या
जिन्दगी आह है?
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी निराशा में बिताया
हुआ पल है या
जिन्दगी आशा व उत्साह का कल हैं
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी निराशा है या
जिन्दगी उत्साह है
जिन्दगी कराह है या
जिन्दगी वाह है
ज़िन्दगी क्या है??
जो मिला वो कम है या
जितना मिला है वो सवा है
जिन्दगी क्या है?
जिन्दगी अहा है या
जिन्दगी आह है?
जिन्दगी कराह है या
जिन्दगी वाह है
जिन्दगी क्या है?
रचनाकार : हरसहाय हर्ष, जोधपुर





