Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भूंगरा में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी के निर्देशन में पूर्व तैयारी के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

शेरगढ़ ब्लॉक में स्थित भूंगरा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  भूंगरा के खेल मैदान में 6 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजन से पूर्व खेल गतिविधियों की पूर्व तैयारी जोरो सोरो से जारी है।

शनिवार को  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा  में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी के निर्देशन में पूर्व तैयारी के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि  खेल युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें स्वस्थ तथा अनुशासितं जीवन की ओर प्रेरित करना है। सांसद खेल महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।  वर्ग अनुसार की अलग-अलग टीम बनाकर कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को खेल अनुशासन, नियमावली और खेल भावना से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार, गंगा सिंह राठौड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार भास्कर, अध्यापक सुरेंद्र गे‌ंवा, प्रेम सिंह गोठवाल, कालूराम, बाबू लाल, रावल राम, नर्सिंगा राम, वरिष्ठ सहायक चंपाराम, विद्यालय सहायक सूरज भारती, हरीपाल सिंह, नखत सिंह और छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor