Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:57 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:57 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माहेश्वरी समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 16 नवंबर को, पंजीयन 12 नवंबर तक

गत अप्रैल को मुंबई में तीसरा ऑफलाइन परिचय सम्मेलन हुआ था, यह ऑनलाइन आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है, 2000 का टारगेट रखा, 25-50 बायोडाटा रोज जमा हो रहे
फर्स्ट स्टेप फॉर सलेक्शन ऑफ लाइफ पार्टनर की भावना से यह ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com 

विवाह सहयाेग समिति द्वारा माहेश्वरी समाज के 1988 के बाद जन्में युवाओं के लिए ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 2025 का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। यह चौथा आयोजन होगा। समिति की अध्यक्ष कल्पना लोहिया के अनुसार करीब 2000 युवाओं का टारगेट रखा गया है। समिति की संयोजिका कांता मालपानी ने बताया कि ऑनलाइन परिचय सम्मेलन पहली बार हो रहा है। इससे पहले गत अप्रैल को मुंबई में ऑफलाइन परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया था।

समिति की संयोजिका कांता मालपानी ने बताया कि टूगेदर फॉरएवर-4, फर्स्ट स्टेप फॉर सलेक्शन ऑफ लाइफ पार्टनर की भावना से यह ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर तक, 25-50 बायोडाटा रोज आ रहे :

संयोजिका कांता मालपानी ने बताया कि 12 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। रजिस्टेशन https://vivah.mumbiimaheshwari.com/parichay-2025/ पर करवाया जा सकता है। कांता पालपानी ने बताया कि प्रतिदिन 25-50 युवा अपने बायोडाटा जमा करवा रहे हैं। शैक्षणिक योग्यता के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। लड़का या लड़की डिवोर्सी नहीं होना चाहिए।

लड़के-लड़की का बर्थ 1988 के बाद होना चाहिए : 

संयोजिका कांता मालपानी ने बताया कि टारगेट पूरे होने के बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे। कोई भी युवा जो 1988 के बाद जिसका बर्थ है रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद लड़का और लड़की पांच-सात बायोडाटा का सलेक्शन करेंगे। फिर अपने पैरेंट्स की उपस्थिति में परिचय सम्मेलन के दिन हमारे द्वारा बताए गए समय पर मीटिंग करेंगे। इस तरह यह ऑनलाइन परिचय सम्मेलन माहेश्वरी समाज के युवाओं को विवाह संबंधी चयन में मददगार सिद्ध होगा।

देश-विदेश में बैठे युवा घर बैठे अपनी पसंद से रिश्ता कर सकेंगे :

कांता मालपानी ने बताया कि इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का उद्देश्य यही है कि माहेश्वरी समाज के देश-विदेश में बैठे युवाओं को विवाह संबंधी गाइडेंस करना और उन्हें उनकी पसंद की लड़की या लड़के से पैरेंट्स की सहमति से विवाह में मदद करना है। ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में लड़का-लड़की के पैरेंट्स भी साथ जुड़ेंगे। इस तरह माहेश्वरी समाज के युवा घर बैठे ही अपनी पसंद की लड़की या लड़के का चयन कर सकेंगे। कांता पालपानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज की हेल्प करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

परिचय सम्मेलन के बाद बायोडाटा पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे :

मौजूदा दौर में देश-विदेश में बैठे माहेश्वरी समाज के युवाओं के शादी-ब्याह के रिश्ते करवाने में बड़ी समस्या आ रही है। परिचय सम्मेलन के माध्यम से इस परेशानी का किसी हद तक निराकरण होगा। कांता मालपानी से जब पूछा गया कि क्या परिचय सम्मेलन संपन्न होने के बाद क्या किसी तरह की स्मारिका निकालने का विचार है? इस पर उन्होंने कहा कि हम किसी तरह की स्मारिका नहीं निकालेंगे, मगर सारे बायोडाटा परिचय सम्मेलन संपन्न होने के बाद भी माहेश्वरी समाज के पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

माहेश्वरी समाज के पोर्टल का एड्रेस इस प्रकार है-

https://vivah.mumbaimaheshwari.com/registration.php

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor