Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:18 am

Thursday, July 9, 2026, 6:18 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

‘मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन’ की सेवा 10 से 12 नवंबर तक बढ़ाई

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

‘मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन’ की सेवा 10 से 12 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। 31 अक्टूबर को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर द्वारा एक प्रैस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके अनुसार कलेक्टर कार्यालय परिसर, जालौर के पीछे स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन (DoIT&C)’ के परिसर में 04.11.2025, 06.11.2025 और 07.11.2025 को ‘मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन’ का संचालन किया जा रहा है तथा इसके माध्यम से संबन्धित विभाग से जुड़े कर्मियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में निवासरत एवं कार्यरत अन्य इच्छुक नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में जनहित में सूचित किया गया है कि उक्त स्थान पर पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक नागरिकों की रुचि एवं मांग को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,जयपुर द्वारा एक सकारात्मक कदम उठाते हुएमोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन के उक्त कार्यक्रम को आगामी तीन कार्य दिवसों के लिए अर्थात 10.11.2025 से 12.11.2025 तक बढ़ाया जा रहा है, जिससे संबन्धित क्षेत्र के नागरिकों को अधिक से अधिक पासपोर्ट सुविधा प्रदान की जा सके।

अत: पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक नागरिक, आधकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगिन कर निर्धारित तिथियों में ‘Passport Van’ का अपोइंटमेंट बुक कर डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन (DoIT&C)’ में अपोइंटमेंट के निर्धारित समय पर मोबाइल पासपोर्ट वैन के कर्मचारियों से संपर्क कर पासपोर्ट सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor