Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महेन्द्र बोहरा का श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर गुलाब सागर द्वारा भव्य स्वागत

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

महेन्द्र बोहरा के अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण संस्थान, पुष्कर के अध्यक्ष बन कर प्रथम बार जोधपुर आने पर नागौरी गेट मार्ग पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान, फतेह सागर – गुलाब सागर, जोधपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष फतेह सागर – गुलाब सागर ने बताया कि वर्तमान श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण संस्थान, पुष्कर के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार जोधपुर पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार बोहरा, प्रकाश शर्मा, कैलाश चंद्र त्रिवेदी, विकास व्यास, उमाशंकर श्रीमाली, राजीव दवे, रमण दवे, श्रीमती शारदा श्रीमाली महिला मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष, कामाक्षा त्रिवेदी, महेंद्र व्यास, मनीष बोहरा,गणपत लाल दवे, राजेन्द्र प्रसाद दवे ,नरेश एवं संतोष व्यास आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं मातृ शक्ति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor