Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दीपावली स्नेह मिलन में झलका उत्साह

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज, जोधपुर , अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा शहर के एक निजी होटल में दिवाली स्नेह मिलन मनाया गया. जिसमें सभी सदस्यों के साथ गेम मस्ती हाउस तम्बोला आदि का आयोजन किया गया.
साथ ही मनभावन खाने के साथ सभी नए लुत्फ़ उठाया. सित्तर अस्सी के आस पास महिलाओं ने भाग लिया. जैसा कि सभी को जानकारी है कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज मानव सेवा कार्य प्रतिदिन करता है और साथ साथ में कई प्रकार के जागरूकता शिविर के साथ समय समय त्योहारों को भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है वैसे ही सावन उत्सव दिवाली आदि बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जायंट्स के सदस्यों में फेलोशिप बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय और प्रेम बढ़ाने के लिए इस प्रकार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि सभी सदस्य आपस में एक दूसरे से प्रेम भाव बढ़ा सके और त्योहार की गरिमा भी बनी रहे और इस ग्रुप की सेवा कार्यों को मिल जुल कर निरंतर और उत्तरोत्तर प्रगति की और ले जाएं. महिला ससक्तीकरण के तहत महिला -कालिका पेट्रोलिंग टीम का स्वागत सम्मान किया गया. कमेटी सदस्य देवेंद्र जैन का समाजसेवी कपिल पटवा ने माला दुपट्टा पहनाकर व मुंह मीठा करवा कर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष गेल्डा का स्वागत और सम्मान किया गया.
एंकर नीलम सिंह चोहान द्वारा गेम खिलाये गए जिसमे सभी जितने वाली को उपहार दिए गए
समय पर आने वाली सदस्यों के लक्की ड्रा निकाले गए. मनोरंजन के साथ साथ महिलाओं को प्रोफेशनल टीम के द्वारा यह भी सिखाया गया अपनी छोटी छोटी बचत को कहा और कैसे निवेश करे.

निरूपा पटवा जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की पूरी टीम के साथ वर्ष भर सभी शेत्रों में सेवा कार्य करते रहती है.इसी क्रम में जागरूकता के कार्यक्रम भी किए जाते है. उसमे ही इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं.

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रयास किए जाने चाहिए ताकि समाज को आगे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिले एवं उनके प्रति सम्मान व आदर की दृष्टि सदैव बनी रहें.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor