Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 10 नवम्बर को केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जोधपुर द्वारा 10 नवंबर को एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्री सर्कल के पास किया जाएगा।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जोधपुर के उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार / स्वरोजगार तथा कौशल प्रशिक्षण सम्बन्धित जानकारी के साथ निजी क्षेत्र के नियोजको द्वारा शिविर स्थल पर प्रारम्भिक चयन किया जायेगा।
इच्छुक आशार्थी 10 नवंबर को अपने शैक्षणिक दस्तावेजो के साथ उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते है। शिविर में आने जाने का भत्ता देय नही है।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor