Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सप्त शक्ति कमान : भविष्य के संघर्षों का मुकाबला करने के लिए समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण (WoNA) पर सेमिनार 10 व 11 नवंबर को

सेमिनार का उद्देश्य सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक एकीकृत ढांचा विकसित करना है।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

सप्त शक्ति कमान की ओर से 10 और 11 नवम्बर को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में “भविष्य के संघर्षों का मुकाबला करने के लिए Whole-of- Nation Approach (WoNA)” पर दो दिवसीय सुरक्षा समन्वय सेमिनार होगा। यह सेमिनार सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज़ (CLAWS), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

यह सेमिनार सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा प्रस्तावित किया गया है। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक एकीकृत ढांचा विकसित करना है।

चार सत्र होंगे, रणनीतिक आवश्यकता, सहयोग आदि पर होगा मंथन :

सेमिनार में चार प्रमुख सत्र होंगे, जिनमें WoNA की रणनीतिक आवश्यकता, सहयोग के लिए साझेदारी, सूचना संचालन, और भविष्य के संघर्षों के खिलाफ राज्य स्तर के ढांचे पर चर्चा की जाएगी, जिसमें राजस्थान को केस अध्ययन के रूप में लिया जाएगा। उल्लेखनीय वक्ताओं में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, कूटनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी और रणनीतिक विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो उभरते हुए बहु-आयामी खतरों और ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भरता’ से संबंधित नवाचारी रक्षा रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। यह सेमिनार बहुमूल्य दृष्टिकोण उत्पन्न करने और एक जटिल और गतिशील वैश्विक परिवेश में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सामूहिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की एक पहल हैं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor