Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हौसलों की उड़ान…दृष्टिबाधित कबड्डी प्रतियोगिता चितौड़गढ़ में नेत्रहीन विकास संस्थान का शानदार प्रदर्शन

जोधपुर लौटने पर टीम को नेत्रहीन विकास संस्थान की अध्यक्ष सुशीला बोहरा ने दिया आशीर्वाद

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर और चितौड़गढ़ विक्टर राउंड टेबल के संयुक्त तत्वावधान में 8 नवम्बर से 10 नवंबर 2025 तक स्कूल स्तरीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नेत्रहीन विकास संस्थान के बच्चों ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मुख्य कोच और टीम प्रभारी पूना राम विश्नोई ने बताया कि संस्थान पहुंचने पर पूरी टीम ने नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बोहरा और संस्थान प्रधानाचार्य श्रीमती सलमा अरोरा का आशीर्वाद लिया। संस्थान में टीम का स्वागत सत्कार किया। 3100 नकद राशि, ट्रॉफी , सभी बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र के साथ टीम प्रभारी, मैनेजर और पीटीआई को भी सम्मान में मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और चितौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों के हो हौसले और जज्बे को देखते हुए सुशीला बोहरा ने बच्चों को हर अवसर को जीवन में स्वर्णिम अवसर मानते हुए आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। टीम में मैनेजर प्रधान देवासी, पीटीआई गजेन्द्र यादव, सहयोगी दल में भादरेश, विमल साथ रहे। टीम स्पॉन्सरशिप में डॉ अशोक ढाका डायरेक्टर( जेआईएनसी), डॉ हनुमान बाना (जेआईएनसी) सह निदेशक, गौ भक्त दयाल राम प्रजापत, समाजसेवी संगीता, इंदिरा बिश्नोई ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। ऐसे आयोजन समय समय पर होने पर नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों को विशेष अवसर मिलता हैं और भविष्य में आगे बढ़ने में सक्षम जीवन का सहारा मिलता हैं। टीम कप्तान रवि कुमार और उपकप्तान बिंजा राम सहित सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से खुश नजर आए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor