Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:42 am

Thursday, July 9, 2026, 2:42 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राइजिंग भास्कर ब्रेकिंग…”मोदी की महागारंटी बीमा योजना” का मसौदा तैयार, क्रांतिकारी सामाजिक-बीमा एवं सामूहिक विवाह सशक्तिकरण योजना

आपने कई बीमा पॉलिसी खरीदी होगी, नहीं खरीदी होगी तो उनके बारे में सुना होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ऐसी बीमा योजना शुरू करने का प्लान बनाया है जो युवा पीढ़ी पर केंद्रित है। गर्भस्थ शिशु को बाहर आने से लेकर, उच्च शिक्षा, मुसीबत के समय पैसे निकालने और परिवार में पति या पत्नी में से किसी एक की मौत हो जाने पर जो आकस्मिक संकट खड़ा हो जाए तो कैसे परिवार को सशक्त किया जाए, कैसे परिवार को फिर से खड़ा किया जाए, म्यूचुअल फंड आधारित बीमा योजना का ऐसा मसौदा तैयार किया है जो देश में सामूहिक विवाह को बढ़ावा देता है, खर्चीले विवाहों को हतोत्साहित करता है और दहेज से बचने पर जोर देता है। इस बीमा में सरकार पर भार बहुत कम और दूल्हा-दुल्हन अपने स्तर पर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाते हैं। अभी इस मसौदे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, इसका विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन किया जा रहा है, जल्द ही इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्र ने बताया कि यह बीमा योजना नव भारत के निर्माण की नींव रखेगा और युवाओं को सामूहिक विवाह के महत्व से रूबरू करवाएगा।

दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक कल्याणकारी योजनाओं से देश को नई दिशा देने का संकल्प ले चुके हैं। अब जल्द ही देश में विवाह, मातृत्व, शिक्षा और परिवार-निर्माण से जुड़े आर्थिक दबावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी क्रांतिकारी बीमा योजना का मसौदा तैयार कर रहे हैं, जिसे “ मोदी की महागारंटी बीमा योजना” नाम दिया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य:

  • सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना

  • नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना

  • सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना

  • बचत एवं निवेश आधारित भविष्य सुरक्षा

  • दीर्घकालीन शिक्षा कोष उपलब्ध कराना

  • सामाजिक समानता एवं आर्थिक स्वतंत्रता को मज़बूत करना

2. पात्रता (Eligibility Criteria)

दूल्हा (Groom):
  • आयु: 21–25 वर्ष

  • वन टाइम “शगुन किस्त”: ₹25,000 (इसे चाहे तो सामूहिक विवाह करने वाला एनजीओ भर सकता है।)

दुल्हन (Bride):
  • आयु: 18–20 वर्ष

  • वन टाइम “शगुन किस्त”: ₹10,000 (इसे चाहे तो सामूहिक विवाह करने वाला एनजीओ भर सकता है।)

दोनों मिलकर प्रथम वर्ष की मासिक किस्त:

  • खुशी आगमन किस्त” — ₹2,000 प्रति माह (12 माह तक)। यह इसलिए ताकि संतान उत्पत्ति के दौरान सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिले।

सरकार का योगदान:

  • पति-पत्नी के संयुक्त नाम से ₹5,000 की 5 वर्षीय FD

3. योजना की संरचना (Plan Structure)

(A) प्रथम वर्ष: “खुशी आगमन चरण”
  • दूल्हा + दुल्हन मासिक जमा: ₹2,000 × 12 माह = ₹24,000

  • वन टाइम शगुन कुल: ₹35,000 (25,000 + 10,000)

  • सरकारी FD: ₹5,000

पहले वर्ष में कुल निवेश:

35,000+24,000+5,000=64,000 रुपये 

4. प्रसूति सहायता लाभ (Childbirth Assistance Benefit)

यदि संतान का जन्म (पहली संतान) होता है:
(A) सिजेरियन डिलीवरी (Operation):
  • सरकारी/निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में

  • ₹25,000 तक की मेडिकल सहायता उपलब्ध

(B) नॉर्मल डिलीवरी:
  • यदि ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं —

  • जोड़ा यह राशि

    • या तो तुरंत ब्याज सहित उठा सकता है

    • या अगली संतान के लिए ब्याज सहित बढ़ी हुई राशि के रूप में सुरक्षित रख सकता है

5. एफडी (FD) संरचना और लाभ

सरकार द्वारा दी गई ₹5,000 की 5 वर्ष अवधि वाली FD:

  • 5 साल बाद ब्याज सहित वापसी = ₹8,000 (अनुमानित)

  • यदि जोड़ा इसे वापस न लेकर पुनः 5 साल के लिए बढ़ाता है:

    • 10वें वर्ष में FD मूल्य = ₹16,000

  • इस राशि को SIP Education Fund में डालने का विकल्प मिलेगा।

6. एसआईपी (SIP) आधारित “सुरक्षित भविष्य” योजना

दूल्हा-दुल्हन संयुक्त रूप से निम्न विकल्पों में मासिक राशि जमा कर सकते हैं:

वैकल्पिक SIP राशि:
  • ₹1,000 / ₹2,000 / ₹5,000 / ₹10,000 प्रति माह

निवेश अवधि विकल्प:
  • 5 वर्ष

  • 10 वर्ष

  • 20 वर्ष

परिपक्वता (Maturity) पर उन्हें SIP के वार्षिक रेशियो (Growth Rate) के अनुसार राशि मिलेगी।

7. शिक्षा आधारित SIP (Education SIP)

जोड़ा अपनी 10 वर्षीय FD (₹16,000) को निम्न विकल्पों पर निवेश कर सकता है:

  • 5 वर्ष Education SIP

  • 10 वर्ष Education SIP

समय पूरा होने पर योजना के रेशियो के अनुसार परिपक्वता राशि दी जाएगी।

8. भुगतान संरचना – संपूर्ण वित्तीय मॉडल

(A) वर्ष 1 – दूल्हा-दुल्हन संयुक्त जमा
  • मासिक: 2,000

  • कुल: 24,000

  • वन टाइम: 35,000

  • सरकारी FD: 5,000

कुल जमा = 64,000

(B) परिस्थितियों के अनुसार प्राप्त लाभ
यदि संतान का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से होता है
  • ऑपरेशन राशि नहीं चाहिए

  • विकल्प:
    (i) ब्याज सहित तुरंत नकद निकालें
    (ii) अगली संतान तक रखे → ब्याज बढ़ता रहेगा

अनुमानित वापसी (12 माह): ₹26,000–₹28,000
(निवेश बढ़ने पर बढ़ती जाएगी)

यदि संतान सिजेरियन डिलीवरी होती है
  • अस्पताल हेतु सहायता: ₹25,000

  • यह राशि कोष से सीधे अस्पताल को जाएगी

(C) सरकारी FD लाभ सारणी (5+5 वर्ष)
अवधि FD राशि परिपक्वता मूल्य
5 वर्ष ₹5,000 ₹8,000
10 वर्ष ₹5,000 → ₹8,000 पुनः जमा ₹16,000

(D) Education SIP रिटर्न (उदाहरण)

(उदाहरण रेशियो: 3.00x दस वर्ष में)

निवेश 5 वर्ष अनुमान 10 वर्ष अनुमान
₹16,000 ₹45,000–₹55,000 ₹70,000–₹90,000

(E) संयुक्त SIP – ” सुरक्षित भविष्य” (5/10/20 वर्ष)
उदाहरण रेशियो (Plan-Based Growth):
  • 5 वर्ष – 1.36x

  • 10 वर्ष – 3.83x

  • 20 वर्ष – 16.48x

परिपक्वता राशि उदाहरण (₹2,000 प्रति माह SIP):
अवधि कुल निवेश संभावित परिपक्वता
5 वर्ष ₹1,20,000 ₹1,63,200
10 वर्ष ₹2,40,000 ₹9,19,200
20 वर्ष ₹4,80,000 ₹79,10,400

9. विवाह शगुन फंड (₹35,000) – SIP अनुसार रिटर्न

अवधि SIP रेशियो 35,000 की परिपक्वता
5 वर्ष 1.36x ₹47,600
10 वर्ष 3.83x ₹1,34,050
20 वर्ष 16.48x ₹5,76,800

10. एक नवविवाहित जोड़े को कब-कब कितनी राशि मिल सकती है?

विवाह के तुरंत बाद
  • कोई भुगतान नहीं

  • योजना सक्रिय हो जाती है

पहले वर्ष के अंत में (प्रसूति के समय)

नॉर्मल डिलीवरी:

  • ब्याज सहित राशि वापस लेने का विकल्प

  • अनुमानित: ₹26,000–₹28,000

सिजेरियन डिलीवरी:

  • अस्पताल शुल्क सहायता: ₹25,000

पांचवें वर्ष में
  • सरकारी FD: ₹8,000

  • SIP (यदि चुना): परिपक्वता लाभ

दसवें वर्ष में
  • FD: ₹16,000

  • Education SIP: ₹45,000–₹90,000 (विकल्प अनुसार)

20वें वर्ष में
  • सभी दीर्घकालीन SIP: 10–20 गुना बढ़ी हुई राशि

  • विवाह शगुन राशि भी 5,76,800 रूपये के आसपास पहुंच सकती है

11. योजना के सामाजिक लाभ

  • सामूहिक विवाह को बढ़ावा

  • गरीब और मध्यम वर्ग को आर्थिक सुरक्षा

  • मातृ-स्वास्थ्य में सुधार

  • शिक्षा के लिए सुरक्षित कोष

  • पति-पत्नी जिम्मेदारी से बचत सीखते हैं

  • दहेज समस्या में कमी

  • सरकारी खर्च में भारी बचत

12. मोदी के दिमाग का जवाब नहीं, इसलिए मोदी-मोदी है 

“ मोदी की महागारंटी बीमा योजना” भारत के इतिहास की ऐसी पहली योजना है जो —सामूहिक विवाह को बढ़ावा देती है। मातृत्व सुरक्षा प्रदान करती है। बचत + निवेश + शिक्षा फंड को एक साथ जोड़ती है। दूल्हा-दुल्हन दोनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। 20 वर्षों तक का भविष्य सुरक्षित करती है। यह योजना भारत के सामाजिक ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है और आने वाले वर्षों में करोड़ों परिवारों के जीवन को नई दिशा दे सकती है।

विजन ऑफ मोदी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों बीमा योजना लॉन्च करना चाहते हैं? 

देश में शादियां बहुत ही खर्चीली होती जा रही है। शादियों में निम्न और मध्यम वर्ग की कमर टूट जाती है। एक युवक-युवती की शादी में प्रति परिवार 10 से 30 लाख रुपए तक खर्च हो जाते हैं। यही नहीं दजेज को भूत परिवारों को बर्बाद कर देता है। मोदी का विजन यह है कि अगर सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाए और जो राशि शादियों में दिखावे पर और भव्यता पर खर्च होती है उससे भविष्य की नींव सुदूढ़ की जाए तो देश के करोड़ों युवाओं की जिंदगी सुधर सकती है। यही वो मूल भावना है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के मसौदे पर मंथन करना शुरू कर दिया है। देश में कई एनजीओ ऐसे हैं जो प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह के आयोजन करचाते हैं। ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने पहल की है। गौरतलब है कि सामूहिक विवाह आयोजनों में आमतौर पर दूल्हा-दुल्हन 50 से 50 हजार रुपए आसानी से खर्च कर देते हैं। इसी खर्च करने वाली राशि से कुछ राशि जैसे 25,000 और 10,000 का बीमा के रूप में निवेश करवाकर सुरक्षित भविष्य की नींव रखने का मोदी का विजन है। पूरी योजना का मसौदा लगभग तैयार हो चुका है। इसमें कुछ व्यावहारिक पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इस पर विभिन्न स्तरों पर मंथन किया जा रहा है। देश में सामूहिक विवाह में प्रचलित योजनाओं और कन्या जन्म पर मिलने वाली सरकारी राशि और विभिन्न अन्य योजनाओं को इस बीमा योजना के साथ मर्ज करने या उन्हें स्वतंत्र रूप से अलग से जारी रखने को लेकर मंथन चल रहा है। जल्दी ही योजना के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor