Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नानी बाई रै मायरे में बही भक्ति सरिता

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 18 सेक्टर एच पार्क में सरोज प्रिया के मुखार विंद से चल रही नानी बाई रो मायरे में मायरे की चिट्ठी लेकर महाराज जी आए। इस पर नरसी जी ने चिट्टी को पीपल में सावरिया सेठ के आगे रख दी।  सांवरिया सेठ ने कहा नरसी चिंता मत करो मै भरूँगा मायरा। नरसी जी मायरे की तैयारी में लग गए। लोग हंसने लगे, मायरा कैसे भरेगा, नरसी जी मायरे की तैयारी में 16 सुरिया और तुम्बो को और ठाकुर जी को लेकर रवाना हुए। टूटी गाड़ी को ठीक करने के लिए भगवान खाती बनकर आये और नरसी जी को अंजार पहुँचा दिया।

कथा प्रवक्ता ने बताया कि जीवन के दुख में साथ भगवान ही देते हैं। विश्वास मजबूत होना चाहिए। आजकल लोग विश्वास नही करते। संसार को अपना मानते हैं जिस पर विश्वास करना चाहिए वहां नही करके संसार की माया पर विश्वास करते हैं। इस कारण जीवन दुखी होता है।  संसार से बढ़कर भगवान को अपना माने तो ही जीवन का कल्याण होगा । हर रात के बाद सवेरा जरूर होता हैं । अगर दुख आया है तो सुख भी आएगा । धूप के बाद छाया भी आती है, कल धूम धाम से सावरिया सेठ,राधा रुक्मणि के साथ नानी बाई का मायरा भरा जाएगा । अद्भुत झाँकी के दर्शन भी होंगे इसी के साथ कथा विराम लेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor