Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एकता का संदेश: सरदार@150 यूनिटी मार्च में जोधपुर ने दिखाई राष्ट्रीय एकजुटता

‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के साथ भव्य यूनिटी मार्च आयोजित
राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने दिखाई राष्ट्रीय गौरव की भावना, युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक बढ़-चढ़कर निभाई भूमिका

शिव वर्मा. जोधपुर 

सरदार@150 समारोह के क्रम में मंगलवार को जोधपुर में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च हुआ। पदयात्रा को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ,जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा, बीएसएफ के कार्यवाहक कमांडेंट अजय कुमार सारण ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया, जिसका सर्किट हाउस में समापन हुआ। इससे पूर्व वंदे मातरम के सामूहिक गान के उपरांत सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राज्यसभा सांसद ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की शपथ एवं नशामुक्ति का संकल्प दिलाकर इसे जीवनभर निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण के माध्यम से ‘एक भारत’ के निर्माण का जो स्वप्न देखा था, उसे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना है।

इससे पूर्व स्थानीय लोक कलाकार सिकंदर खान की लंगा पार्टी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी की भावना को मजबूत बनाना उद्देश्य

‘मेरा युवा भारत’ के उपनिदेशक राजेश चौधरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, समाज के प्रति जिम्मेदारी और एकता-अखंडता की भावना को जागृत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी पर आधारित राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है, जिसमें अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गत 6 अक्टूबर को सरदार@150 यूनिटी मार्च की शुरुआत की गई, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर, पदयात्रा का हुआ उत्साहपूर्ण समापन

पदयात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस पर संपन्न हुई, जिसमें सरदार पटेल के जयघोष से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया। समापन पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने श्री गहलोत के साथ सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में भरत वैष्णव,  रवि गहलोत, मनीष पुरोहित, वरुण धनाड़िया, शुभम हंस, नारायण सिंह, कान सिंह, जसाराम, उषा माणकलाव, ईश्वर चंद्र शर्मा, निरीक्षक नवीन कुमार, निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, आईटीआई जोधपुर से नरेंद्र गौड़ एवं योगेंद्र, प्रशिक्षु जवान, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु, आईसीडीएस की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor