Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 7:06 am

Thursday, April 30, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
Lifestyle

श्रद्धापूर्वक भक्तों ने कुलदेवी वरुणार्ची और योगेश्वरी माताजी मंदिर में चढ़ाया भोग

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय की कुलदेवी वरुणार्ची एवं कुलदेवी योगेश्वरी माताजी मंदिर में मिगसर थाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी बुधवार के शुभ अवसर पर श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड पर स्थित कुलदेवी मंदिर में शाम 5.00 बजे कुलदेवी वरुणार्ची एवम कुलदेवी योगेश्वरी माताजी मंदिर में मिगसर थाल के कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। समिति अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा ने बताया कि मिगसर थाल के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें माताजी को मिगसर थाल का भोग लगा। इस शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय भाईपा बंधु परिवार उपस्थित हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor