Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:58 am

Thursday, July 9, 2026, 4:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और BHARAT-the Development dilemma के लेखक अनिल के. जैन का Creating Financial Security in Family पर व्याख्यान 17 जनवरी 2026 को  

श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी और सचिव हर्षदसिंह भाटी ने बताया कि राइजिंग भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित की सोच है कि हर माह समाज को कनेक्ट करने वाले विषयों पर सेमिनार और व्याख्यान आयोजित किए जाएं। इसी कड़ी में यह पहला आयोजन डॉ.मदन सावित्री डागा भवन में रखा गया है। यह व्याख्यान पूरी तरह निशुल्क है। इसका बिजनेसमैन, इंडस्ट्रियल्स, नौकरीपेशाा और हर वर्ग से जुड़े और आम लोग लाभ उठा सकते हैं। 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414979 diliprakhai@gmail.com

राइजिंग भास्कर सामाजिक सरोकार के तहत श्री जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हर महीने जनोपयोगी सेमिनार और व्याख्यान आयोजित करेगा। इसी कड़ी में 17 जनवरी 2026 को नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन सावित्री डागा भवन में सुबह 10:30 से 12 बजे तक वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और  BHARAT-the Development dilemma के लेखक अनिल के. जैन का Creating Financial Security in Family (परिवार में वित्तीय सुरक्षा स्थापित करना) विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। यह व्याख्यान पूरी तरह निशुल्क हैं। 

श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी और सचिव हर्षद सिंह भाटी ने बताया कि Creating Financial Security in Family ( परिवार में वित्तीय सुरक्षा स्थापित करना) आज का महत्वपूर्ण विषय है। इस व्याख्यान में बिजनेसमैन, इंडस्ट्रियल्स, नौकरीपेशा, आम आदमी और सभी वर्गों से जुड़े लोग भाग ले सकेंगे। व्याख्यान करीब एक घंटे का होगा। जिसमें आधा घंटा अतिथि की स्पीच, 15 मिनट सवाल-जवाब और 15 मिनट जल-पान और सामान्य चर्चा के लिए निर्धारित है।

इन विषयों पर केंद्रित होगा व्याख्यान :

1- वित्तीय सुरक्षा :

जैसा कि आप और हम जानते हैं कि परिवार में वित्तीय सुरक्षा स्थापित करना जीवन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। इसका अर्थ केवल पैसा कमाना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए ऐसी मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनाना है जिससे किसी भी संकट में परिवार प्रभावित न हो। इसका पहला आधार है—नियमित बचत, जो अप्रत्याशित खर्चों से सुरक्षा देती है।

2-उचित निवेश : 

दूसरा आवश्यक कदम है—उचित निवेश जैसे बैंक जमा, बीमा योजनाएं, म्यूचुअल फंड, सोना या रियल एस्टेट। समझदारी से किए गए निवेश लंबे समय में परिवार को आर्थिक मजबूती देते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा परिवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करते हैं, जो कठिन समय में आर्थिक तनाव कम करते हैं। वित्तीय सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है—खर्चों पर नियंत्रण और परिवार के सदस्यों में वित्तीय अनुशासन की जागरूकता।

3-वसीयत (Will) : 

वसीयत भी वित्तीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण तत्व है। वसीयत वह कानूनी दस्तावेज है जिसमें व्यक्ति अपनी संपत्ति, धन और जिम्मेदारियों के वितरण का स्पष्ट उल्लेख करता है। इससे भविष्य में परिवार में विवाद नहीं होते, संपत्ति सही व्यक्ति तक पहुंचती है और आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है। यह परिवार को स्थिरता और स्पष्टता प्रदान करती है।

आयोजन समिति का गठन जल्द होगा :

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री जागृति संस्थान की आयोजन समिति का गठन जल्द होगा, जिनमें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor