Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कल…हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत में खूब जमा रंग

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की ओर से 10 दिसंबर को 25 जोड़ों का सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। मंगलवार को आर्य समाज भवन गोकुल जी की प्याऊ में हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत की रस्म अदा हुई। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने कहा कि 10 दिसंबर बुधवार को आयोजित होने वाले 25 जोड़ों के सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर पूरे जोधपुर सहित देशभर में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन केवल वैवाहिक संस्कारों तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता, सामाजिक सद्भाव और सेवा-समर्पण का अनुपम उत्सव बन चुका है।

पोहानी ने बताया कि 9 दिसम्बर को गोकुल जी की प्याऊ स्थित पाणिनी नगर आर्य समाज मंदिर परिसर में दोपहर 2 से 5 बजे तक हल्दी-मेहंदी की रस्म और महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें गायिका गीता मेवाड़ा और मंजू डागा ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। सजी-धजी कन्याओं का सभी ने लाडकोड किया और गीतों पर उपस्थित सभी सेवादार झूमते नजर आए। सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 दिसंबर को गणपति फार्म हाउस, चैनपुरा, मण्डोर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से संतगणों, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं का आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor