Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:27 am

Thursday, July 9, 2026, 6:27 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सोजती गेट के अंदर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए डॉ. स्मिता शाह, बोर्ड मेंबर व इंजीनियरिंग छात्रों की टीम ने दिया अभिनव सुझाव

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

सोजती गेट के अंदर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोजाना होने वाली अव्यवस्था को कम करने के लिए डॉ. स्मिता शाह, बोर्ड मेंबर नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड व सचिव जोधपुर व्यापार महासंघ एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की टीम जिसमें आदित्य सिंह राठौड़, गोविंद सिंह राठौड़, अरुण सिंह परमार और हेमंत डागोर ने नगर निगम को एक महत्वपूर्ण समाधान प्रस्तुत किया है।
टीम ने सुझाव दिया है कि बाजार के अंदर आने-जाने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के लिए नगर निगम द्वारा मुफ्त ई-रिक्शा सेवा शुरू की जाए, जिससे भीतर की गलियों में पैदल चलने वालों को सुविधा मिल सके और भीड़ भाड़ कम हो।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया है कि दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी वाहन को सोजती गेट में प्रवेश न किया जाए ताकि यह क्षेत्र पूरी तरह से पैदल यात्री ज़ोन बन सके। टीम का एक और महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि नगर निगम यदि आसपास उपलब्ध सरकारी भूमि/संपत्तियों की पहचान कर उन्हें पार्किंग तथा ठेला-विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित ज़ोन के रूप में विकसित करे तो सोजती गेट क्षेत्र में ट्रैफिक की बड़ी समस्या स्वतः ही हल हो सकती है। इस पहल से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुरक्षित, सुगम और प्रदूषण-मुक्त वातावरण मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor