Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:08 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:08 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रातानाडा श्री कृष्ण मंदिर में अक्षत कलश कार्यक्रम 27 दिसंबर को

पंकज जांगिड़. जाेधपुर

रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 27 दिसंबर, बुधवार को शाम 4 बजे श्री राम मंदिर अयोध्या से अक्षत कलश बड़े धूमधाम के साथ में आएगा।

मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि दोपहर 3 बजे रातानाड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर शाम 4 बजे कृष्ण मंदिर आएगी। जिसका श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट एवं महिला मंडली द्वारा स्वागत एवं पूजन किया जाएगा। महिला मंडली द्वारा संपूर्ण क्षेत्र में घर-घर जाकर श्री राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण स्वरुप चावल वितरण किए जाएंगे। 21 व 22 जनवरी को मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्री राम मंदिर उद्घाटन महोत्सव रखा गया है। इस अवसर पर मंदिर को शाम 6 बजे 5100 दीपोत्सव और आकर्षक रोशनी व फूलमंडली से सजाया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor