Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परमहंस मोहनदास महाराज का बरसी जागरण व संत प्रकाशदास महाराज (निवाई) द्वारा भजनों की प्रस्तुति कल

शिव वर्मा. जोधपुर 

रविवार को परमहंस मोहन दास महाराज का बरसी जागरण व संत प्रकाशदास महाराज ( निवाई) के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। संतो के तपोस्थली श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में आयोजित बरसी महोत्सव के अंतर्गत सन्त अमृत राम महाराज ने भक्तमाल की कथा सुनाते हुए कहा कि भक्ति में ही शक्ति है। साथ ही परमहंस डॉ रामप्रसाद महाराज ने सर्वांगसार की कथा के माध्यम से कहा कि जैसे मनुष्य के लिए वायु, जल, भोजन आदि की आवश्यकता होती है वैसे ही मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए सत्संग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि सत्संग में रहकर मनुष्य अपने परिवार में कैसे रहे यह सीख लेता है। सत्संग के मार्ग में रह कर ही व्यक्ति की भक्ति व धर्म में रुचि बढ़ती है। साथ ही परमहंस राम प्रसाद महाराज ने सर्वांगसार की कथा को सुनाते हुए कहा कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे आदमी का संग करना चाहिए। अगर वह बुरे आदमी का संग करेगा तो उसका पतन होगा। रात्रि कालीन सत्संग में गीता क्लास के बालकों के द्वारा सामूहिक गीता जी का पाठ किया गया। संत मदन दास ने बताया है कि रविवार को परमहंस मोहनदास महाराज का बरसी जागरण होगा, जिसमें प्रकाश दास महाराज निवाई टोंक के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor