Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:07 am

Thursday, July 9, 2026, 5:07 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निर्मल सेवा को सलाम…एमजीएच में थैलेसीमिया वार्ड का भव्य लोकार्पण

जोधपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण…थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज और सुविधा के लिए क्रांतिकारी पहल

शिव वर्मा. जोधपुर 

महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर में थैलेसीमिया वार्ड का भव्य लोकार्पण हुआ। यह नेक पहल रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर इंफिनिटी की प्रेरणा से शुरू की गई है जो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज और सुविधा के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। ऐसे प्रयास ही समाज को मजबूत और संवेदनशील बनाते हैं

उत्कर्ष ग्रुप के संस्थापक निर्मल गहलोत और तरुण गहलोत को हार्दिक बधाई देने के साथ ही लोगों ने उनके माता पिता ओमप्रकाश गहलोत एवं भंवरी देवी गहलोत का वंदन किया। जिन्होंने ऐसे संस्कार अपने बच्चों में  दिए। जो समाज सेवा का जीवंत प्रतीक हैं। आज का दिन गहलोत परिवार के लिए दुगुनी खुशियों भरा है, क्योंकि तरुण गहलोत एवं अनीता गहलोत की वैवाहिक वर्षगांठ भी है। दोनों को लोगों ने दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभ आशीर्वाद दिया । राइजिंग भास्कर परिवार भी दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

निर्मल गहलोत और करुणा गहलोत की पुत्री  सुश्री नेहल गहलोत ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में क्रांतिकारी शुरुआत हुई है।यह गर्व की बात है कि महीने की हर 13 तारीख को किसी न किसी जनहित कार्य से जुड़ाव होता है। ऊपर वाले की कृपा से निर्मल जी के माध्यम से करुणा का प्रसार हो जाता है। आज के इस कार्यक्रम में मेरे सहभागी रहे वो अंकुरित पौधे रूपी लक्षित, तनिष, हितेन जिन्हें भविष्य में अपने ताऊ- चाचा से भी बड़े वट वृक्ष बना है और समग्र भारत वर्ष को छांव देनी है ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor