Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:32 pm

Sunday, August 23, 2026, 9:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाबा रामदेव मंदिर की अधरशिला परिसर के विकास कार्य का शुभारंभ

शिव वर्मा. जोधपुर

बाबा रामदेव मन्दिर की अधरशिला परिसर के विकास कार्य का आरंभ किया गया। अधर शिला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक अतुल भंसाली के कोष से ₹18.50 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के फिनिशिंग कार्य का शुभारंभ करने के अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा भी मौजूद थे।

एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि फिनिशिंग कार्य की लंबे समय से स्थानीय रहवासियों की प्रमुख मांग रही है। फिनिशिंग कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों में अत्यंत ही उपयोगी सिद्ध होगा। यह निर्माण न केवल क्षेत्रीय विकास का प्रतीक है, बल्कि धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं के सम्मान का भी सशक्त उदाहरण रहेगा।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह गहलोत, एडवोकेट विजय शर्मा, कन्हैया लाल, ओमप्रकाश दैय्या, दीपक व्यास, श्रीमती पूजा सुराणा, भूपेंद्रराज सिंघवी, नीरज कच्छवाहा, राजेश कच्छवाहा, lराजेन्द्र गहलोत, उमर भाई, प्रभात सिंह देवड़ा, विष्णु अरोड़ा, चैन सिंह सोनी, जितेंद्र सोनी, जयप्रकाश राखेचा, दलपत सिंह गहलोत, जितेंद्र गहलोत, संदीप देवड़ा, विक्रम सांखला, शैलेंद्र सोलंकी, देवेंद्र परिहार सहित मातृशक्ति स्थानीय रहवासी व मंदिर के पदाधिकारिओ व बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor