Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:43 am

Thursday, July 9, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जीयो और जीने दो संस्थान ने गायों को 108 किलो लापसी खिलाई

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जीयो और जीने दो संस्थान की ओर से गायों को 108 किलो लापसी खिलाई गई। संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया, संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा, लादू सिंह राजपुरोहित,कन्हैया लाल खटोलिया, न्यूरोपैथिस्ट संतु सिंह मेडतिया ने उम्मेद बाबा गोशाला, पालडी मांगलिया मे गौ माता को 108 किलो की लापसी खिला कर सेवाएं दी।

 

एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया की हमारी संस्था ने श्री उम्मेद बाबा गोशाला मे नया 100 x100 साइज का 6 फीट ऊंचाई की साइज का सुरक्षित चुग्गा घर बनाया है और चारो साइड मे लोहे की एंगल जालियां लगा कर तेयार कराया गया है। इस सुरक्षित नए चुग्गा घर में पक्षियों कबूतर, मोर, चिड़िया आदि को दाना डाला जाता है।

ट्रस्ट मण्डल, पर्यावरण प्रेमियों, भामाशाहों व सेवादारो के आर्थिक सहयोग से बेहतरीन सेवाएं दी जा रही हैं। यहां पर पर्यावरण को  बढ़ावा देने के लिए छायादार और फलदार पौधे लगाए गए हैं। गोशाला व पक्षी धाम मे पशु पक्षियों के लिए पौधे लगाए गए हैं। गौ माताओं को मन भावन लापसी समय-समय पर खिलाई जाती है। सब्ज़ियां भी गायों को खिलाई जाती हैं वहीं पक्षियों को मक्की, ज्वार बाजारी का चुग्गा और पानी की कुंडियो मे पानी डाला जाता है। जीयो और जीने दो संस्था का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor