Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:40 am

Sunday, August 23, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जेपीसी की बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज :  पत्रकारों ने क्रिकेट के मैदान में दिखाया दमखम

-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया टी-शर्ट का विमोचन

शिव वर्मा. जोधपुर ।

जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित हो रहे बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता से पूर्व रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने निवास स्थान पर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के टी- शर्ट का विमोचन किया और प्रतियोगिता की सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। वहीं शाम को अरीना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में शहर विधायक अतुल भंसाली ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने टॉस कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय अस्थाना ने बताया कि पत्रकारों के मनोरंजन करने एवं तनाव को कम करने के उद्देश्य से जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 10 टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता में सभी पत्रकारों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन अंदाज में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। सोमवार को प्रतियोगिता के सभी लीग मैच खेले जाएंगे, वहीं मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।

पहले दिन यह रहे मैच के परिणाम

रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के पहले दिन के लीग मैच खेले गए जिनमें 24 +न्यूज़ वॉरियर्स, जन टीवी सनराइज और मैन सर्किट टीम ने अपने-अपने लीग मैच जीते। प्रतियोगिता का पहला मैच 24 +न्यूज़ वॉरियर्स और दैनिक भास्कर के बीच खेला गया। 24 +न्यूज़ वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना और बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 06 ओवर में 56 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया । विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी दैनिक भास्कर की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन इसके बाद टीम ने कुछ संभलने का प्रयास किया। अंत में 24 +न्यूज़ वॉरियर्स की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते दैनिक भास्कर की टीम छह ओवर में चार विकेट होकर 38 रन ही बना सकी। 24 +न्यूज़ वॉरियर्स ने 18 रन से यह मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच जन टीवी सुपर किंग्स और सनसिटी टाइगर के बीच खेला गया। जन टीवी सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में एक विकेट होकर 54 रन बनाए

55 रनों की जीत के लक्ष्य का पीछे करने उतरी सनसिटी टाइगर की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती नजर आई और निर्धारित 6 ओवर में तीन विकेट होकर 33 रन ही बना सकी। जन टीवी सुपर किंग ने 21 रनों से यह मैच जीता। वही रविवार को तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और में सर्किट टीम के बीच खेला गया। यह मैच लो स्कोरिंग मैच रहा। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 6 ओवर में दो विकेट खोकर महज 14 रन ही बना सकी। 15 रनों का विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्किट की टीम ने 1.3 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 18 रन बना लिए और 6 विकेट से यह मैच जीत लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor