Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:04 am

Thursday, July 9, 2026, 5:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विश्व ध्यान दिवस…सहज योग के फायदे बताए…अशोक उद्यान में हुआ ध्यान का अभ्यास

भगवान पंवार. जोधपुर 

आज विश्व ध्यान दिवस पर सहज योग के तत्वावधान में निशुल्क ध्यान वर्कशॉप अशोक उद्यान पाल रोड में संपन्न हुई। जिसमें कायस्थ समाज के परिवार, लॉयंस क्लब, जोधपुर एवं स्थानीय लोगों को कुंडलिनी जागरण का अनुभव प्रदान किया गया। डॉ. मंजूषा ने बताया कि श्री माताजी निर्मला देवी जो सहज योग ध्यान पद्धति की संस्थापक हैं, जिन्होंने सहज और सरल विधि द्वारा किस तरह ध्यान किया जाए और आत्मा को परमात्मा से किस तरह जोड़ा जाए, समझाकर मोक्ष का रास्ता मानव को प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि सहज योग आज 140 देश से भी अधिक देशों में किया जा रहा है, कई देशों में और भारत के कई राज्यों में इसे जीवन में उतारने के साथ-साथ, स्कूलों में भी एक विषय के रूप में रखना घोषित किया गया है।आगे उन्होंने बताया कि वो सहज योग पिछले 27 सालों से कर रही है, देश के हर छोटे बड़े शहरों में ध्यान केंद्र हैं जहां निशुल्क ध्यान की व्यवस्था है, जिसके द्वारा हम अपने दिनचर्या के जीवन को संतुलित कर सकते हैं। मानसिक, शारीरिक और भौतिक तकलीफों से निजात पा सकते हैं।

सरदारपूरा गोल्ड बिल्डिंग के पास करीब 30 से 35 सालों से सहज योग ध्यान केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। आजकल के बढ़ते तनाव पूर्ण जीवन में यह बहुत आवश्यक हो गया है कि हम अपने शरीर को, मन को संतुलित रखें। आजकल के जो छोटे-छोटे बच्चे आत्महत्या की ओर बढ़ रहे हैं उन्हें काफी हद तक सहज योग ध्यान पद्धति के द्वारा रोका जा सकता है।

सहज योग युवा वर्ग की और से डॉ. जीएस सोनी ने लोगो को आत्म साक्षात्कार दिलवाकर ध्यान का अनुभव करवाया। लोगों ने कई प्रश्न पूछकर अपने मन के उद्गारों को दूर किया, साथ ही प्रण लिया कि वो इसे अपने दैनिक जीवन में अपना कर, अपने जीवन को संतुलित रखने का प्रयास करेंगे। सहज योग केंद्र संयोजक कमलेश ने सभी का धन्यवाद किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor